Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
#Yogiadityanath का रामराज्य ठकुराने में तब्दील हो गया है. हर दिन महिलाओं के साथ अत्याचार और दुराचार की नई-नई इबारतें लिखी जा रही हैं. #Hathras में 20 साल की दलित लड़की से चार लड़कों ने सामूहिक बलात्कार किया, फिर उसके शरीर को इस कदर यातनाएं दी कि पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. लेकिन उत्तर प्रदेश की पुलिस ने इस मामले में हद दर्जे की संवेदनहीनता दिखाते हुए पहले तो सही मामला दर्ज नहीं किया, बाद में उसे सही इलाज मिलने में इतना वक्त बर्बाद कर दिया कि पीड़िता की मौत हो गई.

इस घटना का सबसे परेशान करने वाला पहलू है उत्तर प्रदेश की राजनीति और पुलिस प्रशासन के बीच जातीय जुगलबंदी. इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए हमने इस बार की टिप्पणी की है. उत्तर प्रदेश में आए दिन घट रही इन तमाम घटनाओं के पीछे जाति की अहम भूमिका है.

इस बार टिप्पणी में हम आपके लिए लेकर आए हैं बेहद खास सुपर डुपर मेगा एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, #SudhirChaudhary का. जी हां इस हफ्ते के ‘फ़ेकम फ़ेक’ इंटरव्यू में हमने बात की ज़ी न्यूज़ के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी से. तो देखिए टिप्पणी और अपनी राय हमें दीजिए.

भूल सुधार: पीड़िता की शव को 29-30 सितंबर की रात को जलाया गया था.

Sign up for our all-new media newsletter: https://bit.ly/StopPressNewsletter

Support independent media and subscribe to Newslaundry: http://bit.ly/NLTippani

To watch this and many more videos, click on http://www.newslaundry.com/

Follow and engage with us on social media:
Facebook: https://facebook.com/newslaundry
Twitter: https://twitter.com/newslaundry
Instagram: https://instagram.com/newslaundry

Category

🗞
News
Comments

Recommended