Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
Nawab Malik On Sameer Wankhede: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने एक बार फिर से एनसीबी के समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) की ईमानदारी के ऊपर सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने समीर वानखेड़े पर प्राइवेट आर्मी के जरिए उगाही करने का आरोप लगाया। नवाब मलिक ने मंगलवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की गिरफ्तारी को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा । उन्होंने
बोला कि- समीर वानखेडे 10 करोड़ के कपड़े पहनते हैं। उनकी 70 हजार की शर्ट और 50 लाख की घड़ी पहनते हैं। वह रोज नए कपड़े पहनते हैं। वानखेड़े के जूते ढाई लाख रुपये की कीमत के होते हैं। वानखेड़े के कपड़ों की कीमत पीएम मोदी से भी ज्यादा महंगे हैं।

Category

🗞
News

Recommended