Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
REET Result 2021: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा ( रीट ) का रिजल्ट reetbser21.com पर जारी कर दिया गया है। रीट लेवल-1 और लेवल-2 दोनों का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है। राजस्थान की सबसे बड़ी परीक्षा रीट का आयोजन 26 सितंबर 2021 (रविवार) को दो पारियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई थी। रीट आंसर-की 23 अक्टूबर को जारी हुई थी। रीट लेवल-1 में अजमेर के अजय वैष्णव वैरागी और उदयपुर के गोविंद सोनी ने 148 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। लेवल-2 में श्रीगंगानगर के कीरतसिंह, बीकानेर की सुरभि पारीक, राजसमन्द के निंबाराम को पहला स्थान मिला है।

Category

🗞
News

Recommended