Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
CM Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ में मंगल कामना और विघ्न के नाश के लिए कुश से बने कोड़े (सोटे) का प्रहार करवाने की सालों पुरानी परंपरा है। इस परंपरा को निभाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने हाथों में कोड़े पड़वाए। मुख्यमंत्री यह परंपरा निभाने जांजगीर-चांपा पहुंचे और वहां अपने ऊपर कोड़े पड़वाए। गांव के बीरेंद्र ठाकुर ने CM पर कोड़े से प्रहार किया। मुख्यमंत्री हर साल कोड़े पड़वाने जांजगीर जिला पहुंचते हैं। पहले भरोसा ठाकुर कोड़े से प्रहार करते थे। इस बार यह परंपरा उनके बेटे बीरेंद्र ठाकुर ने निभाई।

Category

🗞
News

Recommended