Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
कानपुर के अकबरपुर से रविवार को सामाजिक परिवर्तन यात्रा के चौथे चरण का शुभारंभ करने के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल यादव ने साफ किया कि गठबंधन से भी आगे बढ़कर सपा में पार्टी का विलय करने से भी उन्हें परहेज नहीं। बोले- सत्ता परिवर्तन बहुत जरूरी है। इसके लिए सपा से गठबंधन करना पड़े या फिर चाहे विलय, उन्हें मंजूर है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का समापन 30 नवंबर को अयोध्या में रामलला के दर्शन कर करेंगे। अकबरपुर से निकली यात्रा कानपुर, उन्नाव होते हुए लखनऊ पहुंची।

Category

🗞
News

Recommended