Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को देश की महान विभूतियों को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर सहित कई हस्तियां इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन में मौजूद रहे पद्म अवॉर्ड भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं, जिन्हें हर वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित किया जाता है। पद्म अवॉर्ड पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले देश की महान विभूतियों को इन अवॉर्ड से नवाजा जाता है। इस साल 119 पद्म अवॉर्ड प्रदान किए गए हैं, जिनमें से 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री हैं। 29 महिलाओं और 16 लोगों को मरणोपरांत इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस बार सम्मानित होने वालों में एक ट्रांसजेंडर समुदाय से भी है।

Category

🗞
News

Recommended