Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सोमवार को कैराना में 114 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए पलायन का मुद्दा उठाया। उन्होंने एक जनसभा में कहा कि मुजफ्फरनगर दंगा हो या कैराना से लोगों का पलायन का मामला रहा हो, हमारे लिए यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है। बल्कि यह देश और प्रदेश की आन-बान-शान का मुद्दा रहा है। सीएम योगी के इस बयान को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है। एक वीडियो जारी कर ओवैसी ने कहा कि, बड़े ही अफसोस की बात है कि भारत के विभाजन के बाद अगर 50000 लोग अपने घर से बेघर हुए तो वो मुजफ्फरनगर कांड के बाद हुए हैं। इसको मुख्यमंत्री आन बान शान से जोड़ते हैं।

Category

🗞
News

Recommended