Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
दिल्ली में दिवाली के बाद से कोरोना मामलों में बढ़ोतरी दिखने को मिल रही है। फेस्टिव सीजन के खत्म होने के साथ ही कोरोना मामलों में बढ़ोतरी खतरे के संकेत दे रही है। दिल्ली में तीन हफ्तों के अंतराल के बाद शुक्रवार को कोविड-19 से दो मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 62 नए मामले आए। साथ ही संक्रमण दर बढ़कर 0.12 प्रतिशत हो गयी है। शहर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 25,093 हो गयी है।
#Coronavirus #Coronathirdwave #Coronavirus

Category

🗞
News

Recommended