Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
फिल्ममेकार संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ अगले साल जनवरी के बजाय अब 18 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अहम भूमिका निभा रही हैं। इससे पहले, फिल्म छह जनवरी को रिलीज होने वाली थी। रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) का मानना है कि उनकी फिल्म 'बंटी और बबली 2' पूरी तरह से एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है और इस तरह की फिल्मों को पिछले कुछ सालों से हिंदी फिल्म सिनेमा ने नजरअंदाज कर दिया था। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने सोमवार को कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन से जुड़े तथ्यों को बिना छेड़छाड़ किए, वास्तविक रूप में दिखाने की कोशिश की गई है और यह महान सम्राट की ‘‘बहादुरी एवं साहस’’ को एक श्रद्धांजलि है।

Category

🎈
Fun

Recommended