Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने घड़ी जब्त होने की खबरों को अफवाह बताते हुए हकीकत सबके सामने रखी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि कस्टम विभाग ने उनकी घड़ियां जब्त नहीं की थी, बल्कि वो खुद उनके पास गए थे ताकि कस्टम ड्यूटी दे सकें। साथ ही उन्होंने बताया कि घड़ी की कीमत पांच करोड़ नहीं डेढ़ करोड़ है। इससे पहले खबरें आई थी कि कस्टम विभाग ने दुबई से भारत लौट रहे हार्दिक पांड्या की दो महंगी घड़ियां जब्त कर ली हैं। पूछताछ में हार्दिक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे और उनके पास बिल भी नहीं था। पहले घड़ियों की कीमत पांच करोड़ बताई गई थी।
#HardikPandya #Mumbaiairport #Hardikpandyawristwatch 

Category

🗞
News

Recommended