Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
बिग बॉस से मशहूर हुई सिद्धार्थ (Siddharth Shukla) और शहनाज़ (Shehnaaz Gill) की जोड़ी घर से बाहर आने के बाद भी बनी रही. फैंस को भी दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती थी. लेकिन सिद्धार्थ की मौत के साथ ही शहनाज और उनका साथ हमेशा-हमेशा के लिए छूट गया. शहनाज़ को इस घटना पर काफी सदमा लगा. वह काफी समय तक दुनिया से अलग-थलग रही. उन्होंने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली. इस बीच दोनों के कई प्यार भरे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे. अब जब वो एक बार फिर ग्लैमर की दुनिया में लौट आई है. ऐसे में शहनाज़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें शहनाज़ सिद्धार्थ के लिए फूट-फूटकर रोती दिखाई दे रही हैं. उनके इस वीडियो ने सिद्धार्थ की यादों को अपने दिल में बसाए बैठे उनके फैंस का दर्द एक बार फिर हरा कर दिया है. #ShehnaazSiddharthLoveStory #SiddharthShukla #ShehnaazGillLatestVideo #ShehnaazGill

Category

People
Comments

Recommended