Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने मुंबई एयरपोर्ट पर घड़ी जब्त किए जाने के विवाद पर सफाई दी है. मंगलवार सुबह हार्दिक पंड्या द्वारा ट्वीट कर बताया गया कि जब वह दुबई से वापस आ रहे थे, तब उन्होंने खुद ही जाकर कस्टम के अधिकारियों को अपनी घड़ी सौंपी थी.  हार्दिक ने अन्य सभी तरह के आरोपों को नकारा है और कस्टम के अधिकारियों को जरुरी कागज सौंपने की बात कही है. साथ ही उन्होंने साफ किया कि घड़ी की कीमत 5 करोड़ रुपये नहीं है, जैसा दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है बल्कि 1.5 करोड़ रुपये है.   

Category

🥇
Sports

Recommended