Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
मोदी सरकार द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के ऐलान के बाद से ही दिल्ली की सीमाओं पर जश्न का माहौल है। दिल्ली यूपी बॉर्ड पर लोग जलेबी बांटकर, पटाखे छोड़कर जश्न मना रहे हैं। आपको बता दें, किसानों की मांगों के आगे मोदी सरकार को झुकना पड़ा। देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया। वहीं दूसरी ओर राकेश टिकैट ने कहा कि फिलहाल संयुक्त मोर्चा प्रधानमंत्री की घोषणा को लेकर बातचीत कर रहा है, आगे की रणनीति जल्द बताई जाएगी। राकेश टिकैत ने कहा है कि आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा। हम उस दिन का इंतजार करेंगे जब कृषि कानूनों को संसद में रद्द किया जाएगा। सरकार एमएसपी के साथ-साथ किसानों के दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत करे।
#Farmers_Agitation #Farm_Laws #Farmers_Protest

Category

🗞
News

Recommended