Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
Impact of Farm Law Rollback: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरु परब पर 19 नवंबर की सुबह नौ बजे देश को संबोध‍ित क‍िया और स‍ितंबर 2020 में लाए गए तीन कृष‍ि कानूनों (3 Farm Law) को वापस लेने का ऐलान क‍िया। इन कानूनों के व‍िरोध में 26 नवंबर, 2020 से क‍िसान लगातार आंदोलन (Kisan andolan) कर रहे हैं। क‍िसानों के नेता राकेश ट‍िकैत (Rakesh Tikait) ने कहा है क‍ि अभी प्रधानमंत्री ने संकेत द‍िया है, जब संसद से कानून रद्द हो जाएंगे तब हम मानेंगे। साथ ही, उन्‍होंने एमएसपी (MSP) और अन्‍य मुद्दों पर भी रुख स्‍पष्‍ट करने के ल‍िए कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान का तात्‍काल‍िक असर क्‍या हो सकता है, जनसत्ता की इस रिपोर्ट में इन्हीं सवालों पर एक नजर...

Category

🗞
News

Recommended