Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आगरा में शुक्रवार को भगवान की अनूठी भक्ति का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। मंदिर का पुजारी पूजा करने पहुंचा। पूजा के लिए वह लड्डू गोपाल को स्नान करा रहा था। उसी दौरान लड्डू गोपाल का विग्रह उसके हाथ से गिर गया और हाथ टूट गया। इससे वह बेहद दुखी हो गया। पुजारी रोता हुआ जिला अस्पताल पहुंचा और भगवान के हाथ को जोड़ने के लिए अस्पताल खुलने का इंतजार करने लगा। पुजारी लड्डू गोपाल को गोद में लेकर जिला अस्पताल में काफी समय तक रोता रहा। लड्डू गोपाल को अस्पताल में भर्ती कराने की जिद पर अड़ा रहा। जब इस बात का पता प्रमुख अधीक्षक को लगा तो उन्होंने पट्टी कराई।

Category

🗞
News

Recommended