Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज जन्मदिन है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव अपने जन्मदिन के मौके पर लखनऊ में हैं। मुलायम सिंह यादव इस अवसर पर लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी के दफ्तर पहुंचे जहां नेताजी को अपने बीच पाकर सपा के कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हो उठे।सपा कार्यालय पर बड़ी तादाद में जुटे समर्थकों ने सपा संरक्षक के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। पूरा सपा कार्यालय मुलायम सिंह यादव जिन्दाबाद के नारे से गूंज उठा। इस बीच मुलायम सिंह यादव ने क्या कुछ कहा सुनिए इस वीडियो में ।

Category

🗞
News

Recommended