Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच होने वाली टेस्‍ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक बहुत बड़ा झटका लगा है. भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 25 नवंबर से कानपुर में खेला जाना है, इस बीच पता चला है कि टीम इंडिया के सलामी बल्‍लेबाज केएल राहुल पहले टेस्‍ट से बाहर हो गए हैं. बताया जा रहा है कि उन्‍हें चोट लगी है, इसलिए वे पहला टेस्‍ट  नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई की ओर से इस बात की पुष्‍टि कर दी गई है. बीसीसीआई ने ये भी साफ कर दिया है कि केएल राहुल की जगह पर सूर्य कुमार यादव को टीम में शामिल किया गया है. सूर्य कुमार यादव ने अभी तक भारत के लिए एक भी टेस्‍ट नहीं खेला है, अगर टीम में उन्‍हें जगह मिलती है तो वे टेस्‍ट डेब्‍यू करेंगे. 

Category

🥇
Sports

Recommended