Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
भारतीय शेयर बाजार में ये साल आईपीओ की बहार वाला साल साबित हो रहा है। इसी कड़ी में अब एक और आईपीओ जल्द आने वाला है जो देश का तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ है। कंपनी का नाम है स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस और ये घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली सातवीं इंश्योरेंस कंपनी होगी। स्टार हेल्थ एंड अलाइंड इंश्योरेंस का आईपीओ 30 नवंबर को ओपन हो सकता है जो तीन दिनों के लिए खुलेगा और 2 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी की इस आईपीओ के जरिए 7500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। स्टार हेल्थ का इश्यू प्राइस 900 रुपये के आसपास हो सकता है।
#IPO #ShareMarket #StarInsurance

Category

🗞
News

Recommended