Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा को एक बड़ा झटका लगा है। बंबई हाईकोर्ट ने अश्लील फिल्म रैकेट मामले में दायर राज की अग्रिम जमानत को खारिज कर दिया है। बीते दिनों कोर्ट में याचिका दायर करते हुए राज ने कहा था कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी द्वारा बनाए गए वीडियो कामुक जरूर थे लेकिन एडल्ट कंटेंट वाले नहीं थे। कोर्ट ने राज की इन तमाम दलीलों को नहीं सुना और जमानत याचिका खारिज कर दी। राज कुंद्रा के अलावा अभिनेत्री पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा समेत कुल 6 लोगों ने अग्रिम जमानत के लिए ये याचिका लगाई थी।

Category

🗞
News

Recommended