Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
Uttar Pradesh में रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UP TET का पेपर लीक हो गया और इस वजह से परीक्षा को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने बताया कि प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसके बाद परीक्षा को निरस्त करना पड़ा। आपको बता दें कि प्रश्नपत्र व्हाट्सएप पर लीक हुआ है। पेपर लीक होने के बाद से प्रदेश भर में छापेमारी शुरू कर दी है।
प्रयागराज, मेरठ और गाजियाबाद में कई लोग हिरासत में लिए गए हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता 2021 यानि यूपीटीईटी की परीक्षा 2554 केंद्रों पर आयोजित होनी थी। पहली पाली की परीक्षा 10 बजे से 12:30 बजे थी और दूसरी पाली की परीक्षा 2:30 से 5:00 के बीच होनी थी लेकिन फिलहाल यह परीक्षा टाल दी गई है।

Category

🗞
News

Recommended