Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
अलीगढ़ में 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' पहुंचा तो आम लोगों ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर अपनी राय रखी। चाय पर चर्चा के दौरान ज्यादातर लोग सरकार के कामकाज से संतुष्ट दिखे, लेकिन उन्होंने कई समस्याएं भी गिना दीं। मांग किया कि इन समस्याओं को अगर समय रहते सरकार दूर कर ले तो आम लोग परेशान नहीं होंगे।

ऐसे ही तमाम सवालों के साथ 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा। यहां विपक्षी दलों ने योगी और मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया तो वहीं भाजपा नेताओं ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया।

Category

🗞
News

Recommended