Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। बुधवार को के बांदा (Banda) में एक रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ये दमदार सरकार चलाने वाले लोग नहीं हैं ये दमदार झूठ बोलते हैं। अखिलेश ने इस दौरान महंगाई का मुद्दा उठाया और युवाओं के लिए नौकरी-रोजगार को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि मैं युवाओं को विश्वास दिलाता हूं कि सत्ता में आने पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) रोजगार के अवसर मुहैया कराएगी।

Category

🗞
News

Recommended