उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नहर पटरी पर 1.16 करोड़ की लागत से करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई। लेकिन जब उद्घाटन के लिए सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी पहुंचीं तो अफसरों की लापरवाही सामने आ गई। इस दौरान उद्घाटन का नारियल तो टूटा नहीं, लेकिन सड़क टूट गई। इस पूरे मामले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।