Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
साल के आखिरी महीने का दूसरा दिन बॉलीवुड के लिए शोक भरा रहा. बीते दिन 2 दिसंबर को इंडस्ट्री ने एक शानदार कलाकार खो दिया. हम बात कर रहे हैं 'मिर्ज़ापुर' (Mirzapur) में मुन्ना त्रिपाठी के खास दोस्त का किरदार निभाने वाले एक्टर ब्रह्मा मिश्रा (Brahma Mishra) की. जिन्हें अपने फिल्म के किरदार ललित के तौर पर लोगों के बीच पहचान मिली. उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. हालांकि, उनके मौत की वजह पर अभी भी संशय बना हुआ है. गौरतलब है कि बीते दिन दोपहर के समय पुलिस को एक्टर की डीकंपोज़्ड बॉडी उनके वर्सोवा वाले फ्लैट पर मिली थी. जिसे अटॉप्सी के लिए फौरन कूपर अस्पताल भेज दिया गया. इस बीच ब्रम्हा मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक्ट्रेस का मस्तमौला अंदाज़ देखने को मिल रहा है. उनके इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है
#BrahmaMishra #BrahmaMishraMirzapur #BrahmaMishraWife #BrahmaMishraActor

Category

✨
People

Recommended