Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
खेलों का नाम सुनते ही हमारे जेहन में बड़े-बड़े मैदान और चुस्त-दुरुस्त खिलाड़ी उभरते हैं लेकिन अब खेलों का नाम सुनकर संसद भवन और तमाम सांसद आपके दिमाग में आएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा कर दी है कि अब संसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा. मंगलवार को संसदीय दल की बैठक थी. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद खेल स्पर्धा, तंदरुस्त बाल स्पर्धा और सूर्य नमस्कार स्पर्धा का आयोजन करने का आह्वान किया है. इस आह्वान से खेल प्रेमी खुश हैं. 
#PMModi #SuryaNamaskar #MP

Category

🥇
Sports

Recommended