Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ी और बुरी खबर सामने आई है. भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं, इसलिए वे पूरी टेस्‍ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह इंडिया ए के कप्‍तान प्रियंक पांचाल को टीम में शामिल किया गया है. रोहित शर्मा रविवार को ही टीम इंडिया से जुड़ने पहुंचे थे. इसी दौरान शाम को वे प्रैक्‍टिस कर रहे थे, लेकिन इस बीच उनके खिंचाव आ गया. बाद में पता चला कि मामला गंभीर है और बीसीसीआई ने शाम को एक ट्विट के जरिए जानकारी दी है कि रोहित शर्मा पूरी टेस्‍ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. हालांकि रोहित शर्मा वन डे सीरीज में खेलेंगे या नहीं, ये अभी पक्‍का नहीं है, लेकिन इसके बाद भी टीम इंडिया और बीसीसीआई के सामने कुछ संकट जरूर खड़ा हो गया है. 

Category

🥇
Sports

Recommended