Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आगरा में गुरुवार को दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। गांव में हुई दो हत्याओं की सूचना पर पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए और मौके पर पहुंचे। घटना आगरा के खेड़ा राठौर के चित्रपुरा गांव में घटित हुई। चचेरे भाइयों की चकरोड की जमीन के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों के नाम महेश पुत्र कमल सिंह, दिनेश पुत्र अतर सिंह बताए गए हैं। गांव में दो लोगों की हत्या से मातम छा गया।

Category

🗞
News

Recommended