Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आगरा में सीटीईटी के पेपर में सर्वर डाउन होने पर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। सिकंदरा स्थित आरकेजीएम इंस्टीट्यूट में गुरुवार को ऑललाइन परीक्षा कराई जा रही थी। पहली पाली की परीक्षा के दौरान सर्वर डाउन हो गया। इससे छात्रों का पेपर सबमिट नहीं हो पाया। बाहर आकर अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो परीक्षा को दोबारा कराए जाने की मांग कर रहे थे। दूसरी पाली की परीक्षा भी नहीं हो पाई है।

Category

🗞
News

Recommended