Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
Sonbhadra वैसे तो सोनघाटी और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है लेकिन जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर पंचमुखी महादेव का मंदिर है। ये मंदिर पहाड़ियों से घिरा है और यहां शिव का Panchmukhi स्वरुप है जिसके दर्शन के लिए लोग दूर दूर से पहुंचते हैं। पंचमुखी महादेव के इस मंदिर में लोगों की मान्यता ऐसी है कि जो मांगों वो मिलता है।

इस मंदिर के शिवलिंग को पांचवी शताब्दी का बताया जाता है। जैसा कि बताया कि ये मंदिर पहाड़ियों से घिरे हैं और निचली पहाड़ियां पर गुफा चित्रों से भरी हैं जो बताती हैं कि ये जगह जनजातियों द्वारा पहले विकसित की गई और बाद में मंदिर का निर्माण हुआ।

नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शिव का पंचमुखी स्वरुप है। भारत में शिव के पंचमुखी स्वरुप के मंदिर गिनती के हैं इसलिए भी इस मंदिर का महत्व खासा बढ़ जाता है। पंचमुखी शिव मंदिर में नंदी दर्शन का भी अपना खासा महत्व होता है और सोनभद्र के इस मंदिर में भी लोग नंदी की पूजा अर्चना करते हैं।

Category

🗞
News

Recommended