Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
संसद में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी लखीमपुर हिंसा मामले को लेकर हंगामा जारी रहा। विपक्ष एक बार फिर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे को लेकर अड़ा रहा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि टेनी को तुरंत मंत्रिमंडल से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ' लखीमपुर खीरी में जो हत्या हुई है, जो मंत्री इसमें शामिल हैं... यहां कहा गया है कि साजिश है। हमें इस मुद्दे पर बोलने दिया जाना चाहिए। आपके मंत्री ने किसानों को मारा है। उसको सजा मिलनी चाहिए।

आपको बता दें, कुछ कांग्रेस सांसदों ने अपने 'हाथों में किसानों के हत्यारे को बर्खास्त करो' की तख्तियां भी लिए हुए हैं। राहुल गांधी ने सरकार पर हमले का मोर्चा खुद संभाला हुआ था। उन्होंने कहा, 'यह जो मंत्री है, उसको सरकार से निकाल देना चाहिए। ये क्रिमिनल है। इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
#Congress #RahulGandhi #LakhimpurKheri

Category

🗞
News

Recommended