Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
Bhopal Woman Viral Video: भोपाल में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का व्यवहार वाहन चालकों को परेशान कर रहा है। तू-तड़ाक और चालकों से उनके भिड़ जाने की बात सामान्य है। रविवार को ऐसी ही घटना लालघाटी चौराहे पर हुई। यहां पुलिसकर्मियों की व्यवहार, कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते हुए महिला ने सड़क पर हंगामा कर दिया। विवाद कार के अंदर मास्क नहीं लगाने को लेकर हुआ। महिला का कहना था कि उसके सामने भाजपा का झंडा लगाकर जा रही कार को पुलिस ने नहीं रोका। वहीं, उस कार में सवार लोग भी मास्क, सीट बेल्ट नहीं लगाए थे। आम लोगों के वाहनों को रोककर पुलिस बेवजह परेशान कर रही है।

Category

🗞
News

Recommended