Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्‍शन की तारीखें करीब आ रही हैं. फरवरी में मेगा ऑक्‍शन का आयोजन किया जाएगा. मेगा ऑक्‍शन के लिए टीमें अपनी अपनी रणनीति बनाने में जुटी हैं, जो खिलाड़ी रिलीज किए गए हैं और और जो नए खिलाड़ी मेगा ऑक्‍शन में आने हैं. उनमें से किनका पीछा करना है और उन पर कितने पैसों का दांव लगाया जा सकता है, इस पर चर्चा हो रही है. हालांकि टीमों ने जिन खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, उसमें से बहुत से खिलाड़ी अब अच्‍छा प्रदर्शन कर रहे हैं और टीमें उनके प्रदर्शन को देखकर पछता जरूर रही होंगी. वहीं खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से खुश होंगे कि मेगा ऑक्‍शन में उनकी ऊंची बोली लगेगी. इसी में से एक खिलाड़ी हैं केकेआर के कप्‍तान रहे दिनेश कार्तिक. 

Category

🥇
Sports

Recommended