Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्‍शन की तैयारियों में टीमें जुट गई हैं. सभी टीमें इस गुणा गणित में जुटी हैं कि मेगा ऑक्‍शन में किन खिलाड़ियों को खरीदना है और कौन से छोड़ देना है. आईपीएल 2022 के रिटेंशन से पहले बीसीसीआई ने सभी आठ पुरानी टीमों को छूट दी थी कि वे अपने चार चार खिलाड़ी रिटेन कर सकती हैं. कुछ टीमों ने चार खिलाड़ी रिटेन किए, वहीं कुछ टीमों ने तीन और दो खिलाड़ी भी रिटेन किए हैं. खासकर आईपीएल की बड़ी टीमों यानी मुंबई इंडियंस, चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स, दिल्‍ली कैपिटल्‍स और केकेआर ने अपने चार खिलाड़ी रिटेन किए हैं. अब संभावना जताई जा रही है कि जिन टीमों ने अपने चार चार खिलाड़ी रिटेन किए हैं, उसमें से कुछ टीमें अपने पुराने यानी रिलीज किए गए खिलाड़ियों में से कुछ को वापस लेने के लिए पूरी कोशिश करेंगी. 

Category

🥇
Sports

Recommended