UP Election And Candidates who changed their Party: यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सूबे में दल बदल का खेल फिर शुरू हो गया है। दो दिनों के भीतर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के दो मंत्रियों ने बीजेपी (BJP) का साथ छोड़ा और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की सपा (SP) का दामन थाम लिया। शुरुआत स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने की और उनका अनुसरण दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) ने किया। चुनावों से पहले दल बदल कर टिकट पाने का ये इतिहास तो बड़ा पुराना है, मगर आंकड़े बताते हैं कि पिछले 5 सालों में पार्टी बदल कर चुनाव लड़ने वाले आधे से ज्यादा नेताओं को हार मिली है। जो जीते हैं, उनमें भी ज्यादातर वो हैं, जिन्होंने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था...पेश है जनसत्ता की ये खास रिपोर्ट...