Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
ग्वालियर. मध्यप्रदेश और राजस्थान के बॉर्डर पर जातीय संघर्ष की सुगबुगाहट सुनाई देने लगी है। इस संघर्ष की कहानी फिल्मी है। इस कहानी में दोनों राज्यों के चार विधायकों के साथ एक डकैत भी है। वहीं, माफिया और दो जातियों के प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं। कहानी मिर्जापुर वेब सीरीज जैसी ही है। लेकिन यह मामला बेहद गंभीर है। इस कहानी का पहला किरदार जगन गुर्जर (Jagan Gurjar) का है, जो पूर्व डकैत है। इस पर राजस्थान पुलिस ने 15 हजार का इनाम घोषित किया है। कहानी का दूसरा अहम किरदार है राजस्थान की बाड़ी सीट से कांग्रेस (Congress) विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा (Girraj Singh Malinga) हैं।

Category

🗞
News

Recommended