ग्वालियर. ग्वालियर (Gwalior) में 31 जनवरी को कांग्रेसियों (Congressmen) ने जमकर बवाल काटा। सुबह हजीरा की पुरानी सब्जी मंडी की तुड़ाई का विरोध (protest) करने पहुंचे कांग्रेस नेता सुनील शर्मा (sunil sharma) सहित 50 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में दोपहर में फूलबाग पर कांग्रेसियों ने धरना देकर सरकार का पुतला जलाया। उस दौरान हुई छीना झपटी में सब इंस्पेक्टर (inspector) दीपक गौतम (deepak gautam) आग की लपटों में घिर गए। निजी अस्पताल में भर्ती सब इंस्पेक्टर की हालत नाजुक बनी हुई है।