Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
#Budget2022 #Congress #schinpilot

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश किया। बजट पेश होने के बाद कांग्रेस के कई नेताओं की बजट को लेकर के प्रतिक्रिया भी सामने आई। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने वित्तमंत्री पर निशाना साधते हुआ कहा कि निर्मला जी और बीजेपी ने यूपी के लोगों के सम्मान को ठेस पहुँचाई, जिसके लिए उन्हें मांफी भी मांगनी चाहिए। वहीं पूर्व वित्तमंत्री रहे पी चिदंबरम ने भी बजट का लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस एक और नेता सचिन पायलट ने भी बजट पर अपना बयान दिया । सचिन पायलट ने कहा कि भारत सरकार का 7 साल का कार्यकाल पूरा हुआ आज के बजट में जो बोला वह महत्वपूर्ण हो सकता है लेकिन जो नहीं बोला वह ज्यादा महत्वपूर्ण है। गरीबों और बेरोजगारों के बारे में 1 शब्द भी नहीं बोला गया। बजट में बेरोजगारी महंगाई खत्म करने को कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बजट मध्यम वर्ग की सहायता के लिए पेश होना चाहिए था।

Category

🗞
News

Recommended