Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
भोपाल. मध्य प्रदेश के उद्यानिकी विभाग (MP Horticulture Department) और एमपी एग्रो में साढ़े चार करोड़ रुपए से ज्यादा का बीज घोटाला (seed scam) सामने आया है। यह घोटाला केंद्र पोषित मसाला क्षेत्र विस्तार योजना में बीज खरीदी से जुड़ा हुआ है। अधिकारियों ने योजना के तहत अनुदान पाने के लिए केंद्र के दिशा-निर्देशों को ही दरकिनार कर दिया। केंद्रीय योजना के अनुसार, बीज मसाला के क्षेत्र विस्तार के लिए उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को बीज बांटा जाना था, लेकिन विभाग ने इस योजना के दिशा-निर्देश के विपरीत जाकर हाइब्रिड मिर्च बीज (Hybrid Chili Seeds) की खरीदी कर ली। योजना में बीजीय मसाला के अंतर्गत अजवायन, मैथी, धनिया समेत 10 बीज मसाला फसलें शामिल हैं, लेकिन विभाग के द्वारा सिर्फ संकर (Hybrid) मिर्च बीज की ही एमपी एग्रो से महंगी दरों पर खरीदी की गई, जो बीजीय मसाला फसल है ही नहीं।

Category

🗞
News

Recommended