Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
मध्यप्रदेश का अगला डीजीपी कौन होगा........इसे लेकर न केवल पुलिस महकमे में बल्की राजनीतिक गलियारों में भी सरगर्मी बनी हुई है। कारण है कि राजनेताओं की आधी राजनीति तो पुलिस से ही चलती है, पुलिस मुखिया अपने संपर्क का हुआ तो फिर क्या कहने। वहीं हर दूसरा आईपीएस अफसर भी एक दूसरे को फोन लगाकर नए डीजीपी का नाम पता करने की कोशिश कर रहा है। दरअसल मप्र के डीजीपी विवेक जौहरी का कार्यकाल 4 मार्च 2022 को पूरा हो रहा है। यानी 31 दिन बचे है कार्यकाल खत्म होने को। सुप्रीम कोर्ट के डायरेक्शन के हिसाब से राज्य सरकार को मौजूदा डीजीपी के कार्यकाल पूरा होने के 3 महीने पहले केन्द्र को प्रस्तावित नामों का पैनल भेजना जरूरी होता है।

Category

🗞
News

Recommended