UP ELECTION 2022: 'यूपी में जिन्ना-पाकिस्तान नहीं सिर्फ विकास की बात होगी'। Chhaprauli UP News
#UPELECTION2022 #UPNews #ChhaprauliUP
उत्तर प्रदेश की छपरौली विधानसभा सीट। कई मायनों में यह दूसरे विधानसभा क्षेत्रों से बिल्कुल जुदा है। एक सवाल पूछेंगे तो कई जवाब मिलेंगे। सोमवार को दिन ढल रहा था। अमर उजाला की टीम सीधे उस इंटर कालेज में पहुंची, जो छपरौली और चौधरी साहब के साथ जुड़ा है। चौधरी अजीत सिंह का निधन हुआ तो उनके बेटे जयंत के सिर पर इसी कालेज में पगड़ी बंधी थी। जब वॉलीबॉल खेल रहे युवाओं से बात हुई तो बोले, भर्ती तो निकली ही नहीं, सब बेरोजगार हैं। दूसरों ने कहा, खेत तो आवारा पशु चर गए।