Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
कर्नाटक में हिजाब पर विवाद बढ़ा, शिमोगा के सरकारी कॉलेज में भगवाधारी कथित छात्रों ने तिरंगा उतारकर फहराया भगवा झंडा, धारा 144 लागू, राज्य में तीन दिनों के लिए स्कूल-कॉलेज बंद, मामले पर कर्नाटक हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 9 फरवरी को

समाजवादी चीफ अखिलेश यादव ने अपना वचन पत्र जारी किया, किसानों के लिए बड़े वादे- सभी फसलों के लिए एमएसपी, गन्ना किसानों के लिए 15 दिनों के अंदर भुगतान, अत्यंत ग़रीब किसानों के लिए बनाए जाएंगे क़ानून

भारतीय जनता पार्टी ने भी उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए जारी किया संकल्प पत्रा, अयोध्या में रामायण विश्वविद्यालय, दीपावली और होली पर 2 मुफ्त एलपीजी, कथित लव जिहाद करने वालों के लिए दस साल की जेल और एक लाख के जुर्माने का प्रावधान

पंजाब में मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नाराज़, कहा- सीएम चेहरे पर राहुल गांधी को किया गया गुमराह

मेघालय के सभी पांच कांग्रेस विधायक सत्ताधारी मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस में शामिल हुए, पिछले साल 12 कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ टीएमसी में हो गए थे शामिल, बीजेपी के गठबंधन से चल रही मौजूदा सरकार

बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए पांच दावेदारों में पीवी सिंधु और सैखोम मीराबाई चानू भी शामिल, 28 मार्च को विजेता का होगा ऐलान

Category

🗞
News

Recommended