#HijabRow #Students #Bhopal
मध्यप्रदेश में भी हिजाब का मुद्दा गरमाता जा रहा है। एमपी के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के हिजाब पर प्रतिबंध लगाने के बयान के बाद कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने विरोध करने का ऐलान किया था। बुधवार को मसूद के कॉलेज इंदिरा प्रियदर्शनी में लड़कियों ने फुटबाल और क्रिकेट खेल कर अलग तरीके से शिक्षा मंत्री के हिजाब पर प्रतिबंध लगाने के बयान का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिजाब पहनना हमारा अधिकार है। इसको पहनने में हम कंफर्टेबल है। दूसरे लोगों को इससे क्या दिक्कत हो रही है।