Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
भोपाल. कर्नाटक में हिजाब पहनने का विवाद गरमाया हुआ है। मंगलवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में इस मसले पर सुनवाई हो रही थी और कॉलेजों में बवाल मचा हुआ था। हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंची लड़की के सामने हिंदू संगठनों ने जय श्रीराम के नारे लगाए तो लड़की ने जवाब में अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए। कर्नाटक में ये विवाद काफी बढ़ चुका है। लेकिन अब मप्र में भी हिजाब पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बयान दिया है कि स्कूलों में हिजाब पहनने पर रोक लगेगी। वहीं, परमार के बयान के बाद विधायक आरिफ मसूद ने हिजाब पर काउंटर जवाब दिया।

Category

🗞
News

Recommended