Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
#UPElection2022 #AkhileshYadav #SPSinghBaghel
यूपी में पहले और दूसरे चरण के चुनाव के बाद अब सबकी नजर तीसरे चरण पर टिक गई है। तीसरे चरण का चुनाव कई मायनों में रोचक माना जा रहा है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस चरण के प्रत्याशियों में केंद्रीय मंत्री से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री तक के नाम तक शामिल हैं। 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होने हैं। यह सभी सीटें प्रदेश की दोनों ही प्रमुख दलों भाजपा और सपा के लिए बेहद जरूरी हैं। तीसरे चरण के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल समेत कई दिग्गज खुद मैदान में हैं। योगी सरकार के मंत्रियों की साख भी दांव पर लगी है। इसके अलावा इस चरण में मुलायम सिंह यादव के समधी और भाई भी चुनाव लड़ रहे हैं

Category

🗞
News

Recommended