Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
उज्जैन (नासिर). महाशिवरात्रि से पहले शिव भक्तों के लिए बहुत अच्छी खबर है। आज से उज्जैन महाकाल मंदिर की भस्म आरती में प्रवेश शुरू कर दिया गया है। अभी ऑफलाइन टिकट की व्यवस्था है। इसके लिए एक दिन पहले बुकिंग करानी होगी। बाद में इसे ऑनलाइन भी किया जाएगा। अभी सीमित संख्या में भक्तों को प्रवेश दिया जाएगा। लेकिन फरवरी महीने के अंत तक पूरी क्षमता के साथ भक्तों को भस्मारती में प्रवेश मिलने लगेगा। तीसरी लहर को देखते हुए पिछले साल 24 दिसंबर को भस्मारती में प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। 57 दिन बाद ये पाबंदी हटा ली गई।

Category

🗞
News

Recommended