Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
Ranchi : चारा घोटाला मामले (Chara Ghotala) में आज लालू यादव (Lalu Yadav) को सजा सुनाई जाएगी। डोरंडा कोषागार (Doranda Treasury) से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी हुई थी। घोटाले (Fodder Scam) के सबसे बड़े मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद समेत 41 दोषियों की किस्मत का फैसला होगा। रांची सीबीआई कोर्ट (Ranchi CBI Court) के विशेष जज एसके शशि की अदालत से दोपहर 12 बजे से सभी दोषियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) से बारी-बारी सजा का एलान होगा। दोषियों को जेल से ही वर्चुअल कोर्ट में पेश किया जाएगा। स्वास्थ्य कारणों से लालू प्रसाद यादव रांची रिम्स के पेइंग वार्ड (Paying Ward of Ranchi RIMS) में एडमिट हैं। उनके लिए वहीं पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए लैपटॉप का इंतजाम जेल प्रशासन ने किया है।

Category

🗞
News

Recommended