Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
कर्नाटक के शिक्षण संस्थानों में हिजाब बैन मामले पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने 11 दिनों की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा, मुस्लिम छात्राओं ने कक्षा में हिजाब लगाने देने की मांगी है इजाज़त

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण के लिए चुनावी प्रचार पर आज से रोक, अमेठी, अयोध्या, प्रयागराज सहित 11 ज़िलों की 60 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान

क्रिप्टो करेंसी पर सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका, वैधता पर केन्द्र को नोटिस जारी किया, कहा- क्रप्टो देश में वैध है या नहीं स्पष्टिकरण दें, मार्च 2020 में इसे प्रतिबंधित किए जाने के सरकार के फैसले पर कोर्ट ने लगाई थी रोक

यूक्रेन में रूसी आक्रमण का दूसरा दिन, यूक्रेनी राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy बोले - 137 यूक्रेनी सेना और नागरिकों की मौत, राष्ट्रपति ने बिना सबूत के कहा- रूस के 800 सैनिकों को मार गिराया; एक लाख यूक्रेनी विस्थापित हुए

यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइज़री, रोमानिया और हंगरी के रास्ते यूक्रेन में फंसे नागरिकों को निकालने की योजना, सैकड़ों की संख्या में यूक्रेन छोड़ दूसरे देश में शरण के लिए पहुंच रहे भारतीय स्टूडेंट्स

आक्रमण के ख़िलाफ़ पश्चिमी देशों और यूरोपीय यूनियन का रूस और रूसी नागरिकों पर प्रतिबंध का दौर जारी; रूसी अर्थव्यवस्था पर चोट करने की कोशिश; सैकड़ों की संख्या में रूसी नागरिक रूस में युद्ध के ख़िलाफ़ कर रहे प्रदर्शन

Category

🗞
News

Recommended