Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
मुरैना जिले के कैलारस में चीनी मिल की 122 बीघा जमीन पर खड़ी सरसों की फसल को प्रशासन ने जब्त कर लिया है। चीनी मिल प्रबंधन हर साल सुरक्षा गार्ड व अन्य कर्मचारियों के वेतन का खर्च निकालने के लिए हर साल इस जमीन को खेती के लिए पट्टे पर देता है। पट्टाधारी ठेकेदार ने दाखिला पट्टे की रकम नहीं चुकाई और फसल कटना शुरू हो गया, यही देख प्रशासन ने फसल को जब्त कर लिया। गौरतलब है कि कबाड़ में नीलाम हो चुके कैलारस चीनी मिल के पास करीब 200 बीघा जमीन है, जिसमें से 122 बीघा जमीन पर पहले गन्ने की फसल हुआ करती थी, शुगर मिल बंद होने के बाद इस जमीन को सहकारिता विभाग व चीनी मिल प्रबंधन खेती के लिए ठेके पर देता है।

Category

🗞
News

Recommended