Uttar Pradesh के Saharanpur में गुरुवार सुबह पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान शराब तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पकड़ा गया बदमाश मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उधर, एसएसपी आकाश तोमर ने मामले की पूरी जानकारी दी।