PANNA. नेशनल हाइवे-39 में 3 एकड़ शासकीय भूमि में बना एप्पल रिसोर्ट उस वक्त जमींदोज हो गया। जब पन्ना जिला प्रशासन की टीम ने रिसोर्ट पर बुल्डोजर चला दिया। राजस्व,नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने एप्पल रिसोर्ट को जमींदोज कर 3 एकड़ शासकीय जमीन को भूमाफिया से मुक्त करा दिया है।